Bansgaon Sandesh
Login
Rajkumar Raj
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

राप्ती नदी में चार बच्चे डूबे, तलाश में जुटी एनडीआरएफ गोरखपुर। जिले

राप्ती नदी में चार बच्चे डूबे, तलाश में जुटी एनडीआरएफ गोरखपुर। जिले

राप्ती नदी में चार बच्चे डूबे, तलाश में जुटी एनडीआरएफ गोरखपुर। जिले के माधवपुर क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने गए चार बच्चों के डूबने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य तेज कर दिया गया। मंडलायुक्त अनिक ढींगरा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। बच्चों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है, जो स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही है। बताया जा रहा है कि बच्चे नदी में नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए, जिससे यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन का कहना है कि बच्चों की तलाश लगातार जारी है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि नदी-तालाब में नहाते समय सावधानी बरतें और बच्चों को अकेले पानी के पास न जाने दें।

1 likes
0 comments1 shares