Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग ३ घंटे पहले

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* 18- अप्रैल - शनिवार 👇

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* 18- अप्रैल - शनिवार 👇 *==============================* *महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298; मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम* *1* बिल को गिराकर जश्न मनाना निंदनीय, यह कल्पना से परे'; संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोले अमित शाह *2* फ्लाइंग किस देते हैं; राहुल गांधी पर बरसे अमित शाह, बोले- प्रियंका से सीखें बोलने की कला *3* केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी देश में महिलाओं के अधिकारों से जुड़े विधेयक का विरोध किया जाए और उसे राजनीतिक उपलब्धि के रूप में देखा जाए, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दावा किया कि सरकार महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में आगे भी प्रयास जारी रहेंगे *4* 'विपक्ष को बहुत भारी पड़ेगा नारी शक्ति का अपमान', महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने पर नड्डा ने बोला हमला *5* यह संविधान पर हमला था, जिसे हमने हरा दिया', संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोले राहुल गांधी *6* यह एक बहुत ही जबरदस्त जीत, महिला आरक्षण बिल पास न होने पर बोले शशि थरूर; परिसीमन से जोड़ा *7* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। करीब 24 लोकतांत्रिक देशों में किए गए एक सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया। ट्रंप 10वें स्थान पर *8* राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, उन पर ब्रिटिश नागरिकता का आरोप, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- CBI जांच करे *9* भाजपा नेता की हत्या में कर्नाटक कांग्रेस MLA को उम्रकैद, 2016 के केस में विनय कुलकर्णी समेत 17 को सजा; CBI ने जांच की थी *10* कोयंबटूर में बड़ा हादसा, मोड़ पर नियंत्रण खोकर खाई में गिरी टूरिस्ट वैन; 9 पर्यटकों की मौत *11* चारधाम यात्रा आज से, 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया 19 अप्रैल को यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट खुलेंगे; ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर भी शुरू *12* अर्थव्‍यवस्‍था में भारत 6वें नंबर पर खिसका, ब्रिटेन ने पछाड़ा, गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने, *13* भारत बना दुनिया का भरोसेमंद निवेश ठिकाना: सेबी प्रमुख का दावा- वैश्विक अनिश्चितताओं में भी पूंजी बाजार मजबूत *14* 48 दिन बाद खुला होर्मुज: व्यापारिक जहाजों को आने-जाने की मिली छूट, ईरान ने किया एलान; ट्रंप ने कहा- शुक्रिया *15* होर्मुज रूट खुलने के बाद कच्चा तेल 13% सस्ता, एक बैरल का दाम 99.39 से घटकर 86 डॉलर हुआ; अमेरिकी शेयर बाजार 2% चढ़ा *16*'मैं शांतिदूत हूं, मैंने आठ युद्ध रुकवाए', ट्रंप बोले-अब ईरान के साथ भी ऐतिहासिक डील के बेहद करीब *17* गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को पांच विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। *================================*

0 likes
0 comments0 shares