Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सरस्वती शिशु मंदिर झारखंड कादीपुर सुल्तानपुर में वंदे मातरम् के 150 वर्ष

सरस्वती शिशु मंदिर झारखंड कादीपुर सुल्तानपुर में वंदे मातरम् के 150 वर्ष

सरस्वती शिशु मंदिर झारखंड कादीपुर सुल्तानपुर में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कादीपुर, सुलतानपुर। सरस्वती शिशु मंदिर झारखंड कादीपुर सुल्तानपुर में आज 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भव्य एवं गरिमा पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के पूर्व निर्धारित समय प्रातः 11:00 बजे विद्यालय परिषद में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया बहनों के साथ आचार्य परिवार अभिभावागन एवं गणमान्य अतिथियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की । कार्यक्रम के मुख्य अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालन डॉक्टर हृदय राम विद्यालय के कोषाध्यक्ष संदीप अग्रहरि अधिवक्ता बार एसोसिएशन अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार पांडेय तथा चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर आमिर खान की गरिमामयी उपस्थिति रही । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के भैया बहनों एवं आचार्य परिवार द्वारा 'वंदे मातरम् 'का सामूहिक गायन किया गया पूरे विद्यालय परिषद में देशभक्ति एवं राष्ट्र प्रेम की भावना दिखाई दी। अभिभावकगण भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार उपाध्याय जी ने उपस्थित अभिभावक को भैया बहनों एवं आचार्य परिवार को संबोधित करते हुए 'वंदे मातरम् 'के ऐतिहासिक महत्व राष्ट्रीय भावना तथा स्वतंत्रता आंदोलन में इसके योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 'वंदे मातरम् 'केवल एक गीत नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति प्रेम सम्मान और समर्पण की भावना को जागृत करने वाला प्रेरणा स्रोत है । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय प्रेम एवं देशभक्ति की भावना के साथ हुआ विद्यालय परिषद में 'वंदे मातरम् 'के 150 वर्ष पूर्ण होने के इस ऐतिहासिक अवसर को उत्साह पूर्वक मनाते हुए राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्ति की। जय हिंद जय भारत।

0 likes
0 comments0 shares