Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग १९ घंटे पहले

वन विभाग से फलदार वृक्ष काटने शिकायत दर्ज कराई गगहा गोरखपुर बांसगांव

वन विभाग से फलदार वृक्ष काटने शिकायत दर्ज कराई गगहा गोरखपुर बांसगांव

वन विभाग से फलदार वृक्ष काटने शिकायत दर्ज कराई गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा क्षेत्र के सिहाइजपार निवासी प्रदीप शाही वन रेंजर शिवजीत सिंह से अपने ही गांव के दो लोगों पर जामुन का हरा पेड़ काटकर गिराने की शिकायत की है। प्रदीप शाही ने वन रेंजर से की गयी शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि गांव के दो लोग रविवार को गांव के समीप स्थित जामुन का पेड़ काट रहे थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होने मना किया लेकिन दोनों लोग नहीं माने और पेड़ को काटकर जमीन पर गिरा दिया। प्रदीप शाही का कहना है इस बावत उन्होने सोमवार को गगहा पुलिस से भी शिकायत की है। इस संबन्ध में वन रेंजर शिवजीत सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है वन दरोगा को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है।

0 likes
0 comments0 shares