Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

गुरु ज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश देते- एसडीम।

गुरु ज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश देते- एसडीम।

गुरु ज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश देते- एसडीम। सहजनवा गोरखपुर गुरु वह दिव्या प्रकाश है जो ज्ञान देकर अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान संस्कार और सफलता का मार्ग दिखाते हैं ।तथा रामचरितमानस की चौपाई है गुरु ज्ञान पढ़ने चलन रघुराई अल्पकाल विद्या सब आई ।उनके मार्गदर्शन से ही जीवन को सही दिशा का उद्देश्य मिलता है। उक्त बातें उप जिला अधिकारी सहजनवा नमन मेहता ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। वही तहसीलदार सहजनवा राकेश कनौजिया ने कहा कि गुरु का सर्वोच्च होता है गुरु के ज्ञान से ही हम सब का विकास या मार्गदर्शन प्रशस्त होता है। तहसील के वरिष्ठ प्रवक्ता रमाकांत उपाध्याय को अधिवक्ताओं ने गुरु की मान्यता देते हुए फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष के के त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सभी मौजूद अधिवक्ताओं को मिष्ठान भी कराया गया ।इस अवसर पर तहसील बार संगठन मंत्री राघवेंद्र सिंह ,बुद्धि सागर यादव ,अनिल कुमार त्रिपाठी ,सुधाकर त्रिपाठी, भूपेश त्रिपाठी ,सतीश कुमार ,गणेश कनौजिया ,तारकेश्वर चौरसिया शाहित तमाम अधिवक्तागण मौजूद थे।

0 likes
0 comments0 shares