Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग ३ घंटे पहले

15 साल के किशोरी को पैसों और अच्छी जिंदगी का लालच देकर

15 साल के किशोरी को पैसों और अच्छी जिंदगी का लालच देकर

15 साल के किशोरी को पैसों और अच्छी जिंदगी का लालच देकर बच्चा पैदा कराने के लिए आपने साथ रखने वाले फरार पति पत्नी गिरफ्तार गोरखपुर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां मथुरा जिले के मूलनिवासी बृजपाल सिंह और उसकी पत्नी सोनिया एक खुशहाल जिंदगी का सपना देख रहे थे, लेकिन उनकी जिंदगी में एक बहुत बड़ी कमी थी—शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी उनकी कोई संतान नहीं थी। इसी बीच बृजपाल की गोरखपुर के नगर निगम में संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पर नौकरी लग गई। संतान की चाह और रोजगार की तलाश में यह दंपती गोरखपुर आ गया और शाहपुर इलाके में एक मकान किराए पर लेकर रहने लगा। गोरखपुर में रहने के दौरान बृजपाल और सोनिया की मुलाकात पड़ोस में रहने वाली एक गरीब किशोरी से हुई। दंपती के मन में एक खौफनाक विचार ने जनम लिया। उन्होंने अपनी सूनी गोद को भरने के लिए कानून और इंसानियत दोनों को ताक पर रख दिया। उन्होंने उस नासमझ किशोरी को रुपयों और एक शानदार, बेहतर जिंदगी का झांसा देना शुरू किया। उन्होंने किशोरी के सामने प्रस्ताव रखा कि वह उनके लिए एक बच्चा पैदा करे। गरीबी और बेहतर भविष्य के जाल में फंसकर वह किशोरी उनकी बातों में आ गई और उनके घर में आकर रहने लगी। समय बीतने के साथ, जब किशोरी को उनकी असलियत का आभास हुआ, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दंपती ने अपने वादे पूरे करने के बजाय उसे बीच मंझधार में छोड़ दिया। एक दिन मौका पाकर बृजपाल और सोनिया उस किशोरी को अकेला छोड़कर शहर से फरार हो गए। पीड़ित किशोरी ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और पुलिस के पास जाकर अपनी आपबीती सुनाई। शाहपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कीं और उन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। चूंकि आरोपियों ने नगर निगम के रिकॉर्ड में अपना पता गलत लिखवाया था, इसलिए उन्हें ढूंढना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था।

0 likes
0 comments0 shares