Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow२१ मिनट पहले

गोरखपुर एम्स की लेडी डॉक्टर से अभद्रता प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार,

गोरखपुर एम्स की लेडी डॉक्टर से अभद्रता प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार,

गोरखपुर एम्स की लेडी डॉक्टर से अभद्रता प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त गोरखपुर। शहर में एम्स की महिला डॉक्टर के साथ हुई छेड़खानी और बैडटच की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। घटना 22 फरवरी की रात करीब 8:00 बजे की है। नागालैंड की रहने वाली और All India Institute of Medical Sciences, Gorakhpur (एम्स) में कार्यरत महिला डॉक्टर ओरियन मॉल से अपने कैंपस लौट रही थीं। आरोप है कि तीन युवकों ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक उनका पीछा किया और अश्लील टिप्पणियां करते रहे। एक युवक ने डराने के उद्देश्य से अपनी शर्ट उतार दी और एम्स गेट नंबर 2 के पास पहुंचने पर एक आरोपी ने बैडटच किया। पीड़िता के शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। ओरियन मॉल से लेकर एम्स अस्पताल तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को चिन्हित किया गया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों—सूरज गुप्ता और अमित विश्वकर्मा—को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। गोरखपुर पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares