Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुल्तानपुर लोक निर्माण विभाग परिसर में शनिवार को आयोजित जिला प्रशासनिक समन्वय

सुल्तानपुर लोक निर्माण विभाग परिसर में शनिवार को आयोजित जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जिले में संचालित विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की।बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराए जाएं।उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,विधायक विनोद सिंह,विधायक राजप्रसाद उपाध्याय,विधायक राजेश गौतम तथा पुलिस अधीक्षक चारु निगम समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares