Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। सहजनवा गोरखपुर भारतीय

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। सहजनवा गोरखपुर भारतीय

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। सहजनवा गोरखपुर भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष रमेश सिंह के सहजनवा आगमन पर भाजपा विधायक प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके भब्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया ।कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। रमेश सिंह ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर पूरी निष्ठा ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे ।उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आवाहन किया। वहीं विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि रमेश सिंह के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल और मजबूत होगा ।स्वागत समारोह के कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक जीएम सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि रमेश सिंह का प्रदेश उपाध्यक्ष बनना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है ,उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आवाहन किया। पूर्व जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने भी संबोधन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आरडी सिंह ने किया ।इस अवसर पर अध्यक्ष संजू सिंह, अध्यक्ष प्रभाकर दुबे, जिला उपाध्यक्ष छोटे लाल , ब्रह्मानंद शुक्ला, राम प्रकाश शुक्ला ,पुरुषोत्तम अग्रवाल ,मनोज जायसवाल, मनोज सिंह, मंगल सिंह, ब्लाक प्रमुख शशि प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख दिलीप यादव ,घनश्याम मिश्र ,गोपाल गुप्ता, राम प्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष रवि सिंह ,सूरज नाथ विश्वकर्मा ,विजय बहादुर सिंह ,इंद्र कुमार निगम, सुरेंद्र सोलंकी, राम उजागर शुक्ला ,अभिमन्यु और अविनाश सिंह ,सभासद बृजेंद्र सिंह ,लक्ष्मण कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares