Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur११ दिन पहले

चाकूबाजी मामले में तीन पर मुकदमा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मौदहा, हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध पर हुए चाकूबाजी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि शेखर यादव नामक युवक युवती से लगातार छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर युवती के भाई पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक का इलाज कानपुर में चल रहा है। पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

801 likes
0 comments0 shares