Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

नाबालिग किशोरी लापता, चार युवकों पर लगाया भगाने का आरोप

नाबालिग किशोरी लापता, चार युवकों पर लगाया भगाने का आरोप

बड़हलगंज। बड़हलगंज थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के कुछ युवकों पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के टेढीया बँधे के समीप एक गांव की लगभग 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार रात करीब 9 बजे अपने घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि गांव का एक युवक किशोरी को अपने साथ ले गया, और तीन अन्य युवकों ने उसे भगाने में मदद की। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में बड़हलगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सुनील राय ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 87 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द किशोरी को बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

1 likes
0 comments0 shares