शहीद बंधु सिंह और बिन्नू भैया के सपनों को पूरा करने का है संकल्प टप्पू सिंह

चौरी-चौरा गोरखपुर। शहीद बाबू बंधू सिंह की पावन धरती है। उनके आदर्शों तथा अपने बड़े भाई स्वर्गीय विनय कुमार सिंह बिन्नू भैया के अधूरे सपनों को साकार करने के उद्देश्य से उन्होंने चौरी-चौरा विधानसभा से चुनाव लड़ने का संकल्प लिया है। उक्त बातें अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने 326 विधानसभा चौरी-चौरा गगड़ा एवं बंसहिया में चौपाल को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा गांव-गांव में भ्रमण के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि क्षेत्र अपेक्षित विकास से वंचित है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में चौरी-चौरा आज भी पिछड़ा हुआ है।संचालन पं राजकुमार ब्यास ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जन्मेजय सिंह, डॉ. जय सिंह, डॉ. अशोक सिंह, कैलाश सिंह, रामरतन सिंह, रामनरेश मौर्य, चिंतामणि यादव, शंभूनाथ विश्वकर्मा, रामगोपाल, प्रहलाद सिंह, दीप नारायण सिंह, अरविंद वर्मा, ऋषिकेश गौड़, हरिद्वार यादव, बलराम विश्वकर्मा, आयुष विश्वकर्मा, योगेश्वर मौर्य, कुलदीप गौड़, हीरालाल, अनिल भारती, रामाश्रय गुप्ता, संतोष सिंह, मनोज सिंह, नींबू लाल गौड़, मनीष प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।