बार एसोसिएशन गोला का चुनाव संपन्न, पदाधिकारियों का हुआ चयन गोला, गोरखपुर।

बार एसोसिएशन गोला का चुनाव संपन्न, पदाधिकारियों का हुआ चयन गोला, गोरखपुर। बार एसोसिएशन गोला का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव के बाद विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों को मिले मतों का परिणाम घोषित किया गया। उपलब्ध चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर गिरिजेश शाही ने बढ़त बनाते हुए 82 मत प्राप्त किए, जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी भारतेन्दु दुबे को 48 मत मिले। मंत्री पद के लिए हुए चुनाव में शंकरानंद शुक्ल ने 58 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। दूसरे प्रत्याशी आनंद स्वरूप पाठक को को 43 मत, जबकि तीसरे प्रत्याशी हरिवंश मणि शर्मा को 27 मत प्राप्त हुए। चुनाव में अन्य पदों के लिए भी अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए मनीष कुमार राय उर्फ़ रज्जु राय को सर्वाधिक 104 मत प्राप्त हुए। दूसरे प्रत्याशी रामनिवास यादव को 15 एव तीसरे प्रत्याशी राजेश यादव को 11 मत मिले।इसके अलावा अन्य पदों पर भी प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें संबंधित प्रत्याशियों को निर्धारित मत प्राप्त हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखा गया। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बार एसोसिएशन के हित में कार्य करने की उम्मीद जताई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी अधिवक्ताओं के हितों, संगठन की मजबूती तथा बेहतर कार्यप्रणाली के लिए मिलकर काम करने का भरोसा दिलाया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह रहा। इस उपलक्ष्य पर एडवोकेट आनंद मिश्रा श्रीनिवास पांडे संतलाल भारती हरि नंद मिश्रा राजेंद्र भारती अरविंद तिवारी अजय राय अनिल पांडे एवं राममिलन राय ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।