Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipur१ मिनट से कम पहले

बाढ़ के बढ़ते जलस्तर को लेकर डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण कटान

बाढ़ के बढ़ते जलस्तर को लेकर डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण कटान

बाढ़ के बढ़ते जलस्तर को लेकर डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण कटान प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश जमानियां, गाजीपुर। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने बलुआ घाट एवं थाना जमानियां क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते हुए संभावित कटान प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा एवं बचाव व्यवस्था की जानकारी ली।इसी क्रम में अधिकारियों ने थाना जमानियां क्षेत्रांतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम सब्बलपुर कला पहुंचकर गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित कटान की स्थिति का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्राम प्रधान तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और बाढ़ से संबंधित आवश्यक जानकारी ली।अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाढ़ एवं कटान की स्थिति को देखते हुए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा गया।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), उपजिलाधिकारी जमानियां, क्षेत्राधिकारी जमानियां सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares