Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुलतानपुर।आगामी गंगा दशहरा मेला और ईदुज्जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल

सुलतानपुर।आगामी गंगा दशहरा मेला और ईदुज्जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारू निगम की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), संबंधित एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष और पीस कमेटी के सदस्य शामिल हुए। प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, परिवहन व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं और कानून व्यवस्था को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने थानावार और तहसीलवार आयोजित पीस कमेटी बैठकों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं,थानाध्यक्षों ने भरोसा दिलाया कि गत वर्ष की तरह इस बार भी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराया जाएगा।पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बैठक में मौजूद सभी सदस्यों और अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि पीस कमेटी द्वारा उठाए गए हर बिंदु पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारियों को मेला स्थल,सार्वजनिक कुर्बानी स्थल और जुलूस मार्गों का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही अफवाहों और भ्रामक खबरों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके।बैठक के अंत में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पेयजल, साफ-सफाई और चिकित्सा सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था दुरुस्त रखने और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।डीएम ने सभी धर्मगुरुओं और पीस कमेटी के सदस्यों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।

0 likes
0 comments0 shares