Sultanpurलगभग २ घंटे पहले
सुल्तानपुर कुड़वार थाना क्षेत्र में शनिवार शाम गोमती नदी पुल से एक
सुल्तानपुर कुड़वार थाना क्षेत्र में शनिवार शाम गोमती नदी पुल से एक युवक के छलांग लगाने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोर देर शाम तक नदी में युवक की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।घटना सुल्तानपुर-हलियापुर मार्ग स्थित गोमती पुल की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने छलांग लगाने से पहले पुल की रेलिंग के पास अपनी चप्पलें उतार दी थीं।चप्पलें पड़ी देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कुड़वार पुलिस और डायल 112 की टीम ने तत्काल खोज अभियान शुरू कराया।पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में काफी देर तक तलाश कराई,लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। उसकी पहचान भी नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त कराने के साथ ही घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
0 likes
0 comments0 shares