जनता का विश्वास ही हमारी पहचान है विकास ही लक्ष्य अजय सिंह टप्पू

चौरी चौरा ।शहीद बाबू बंधू सिंह के वंशज अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने कहा जनता का विश्वास ही हमारी पहचान है विकास ही हमारा लक्ष्य है उक्त बातें रामपुर रकबा शिव मंदिर टोला में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा विधानसभा में लोकल प्रत्याशी को यहां की जनता तवज्जो नहीं दे रही है इसी का नतीजा है की चौरी चौरा विधानसभा का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है।कार्यक्रम को मनोज मौर्य राजाराम भारती लाल साहब मौर्य जयप्रकाश पासवान ने भी संबोधित किया। संचालन पं राजकुमार ब्यास ने किया।इस अवसर पर सरदार यादव, मनोज मौर्य,ब्रह्मानंद मौर्य,राम सूरत मौर्य, रामप्यारे मौर्य,बसंत लाल जायसवाल,रमेश मौर्य, रामदास मौर्य,सुदर्शन कुमार मौर्य,ओम प्रकाश मौर्य, संजय कुमार मौर्य,सुभाष विश्वकर्मा, श्यामा मौर्य,सूर्यभान मौर्य, दीनदयाल गौड़,जसवंत मौर्य आदि उपस्थित रहे।