Bansgaon Sandesh
Login
Satyam Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

ढेबरा में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व एडवोकेट रमा पांडेय के आवास पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, योगेंद्र नाथ शुक्ला ने दी शुभकामनाएं

ढेबरा में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व एडवोकेट रमा पांडेय के आवास पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, योगेंद्र नाथ शुक्ला ने दी शुभकामनाएं

बांसगांव संदेश ढेबरा (बनकटी खुर्द) क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ढेबरा स्थित एडवोकेट रमा पांडेय के आवास पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मांगलिक अवसर पर उनके शुभचिंतकों, स्थानीय अधिवक्ताओं, परिजनों और प्रबुद्ध जनों ने भारी संख्या में पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया और एक-दूसरे को बधाई दी।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हनुमान प्रसाद पोद्दार इंटर कॉलेज के बाबू श्री योगेंद्र नाथ शुक्ला जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने एडवोकेट रमा पांडेय व उनके पूरे परिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान ढेबरा और बाँसगांव क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी इस पावन उत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और ठाकुर जी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद प्रसाद वितरण कर सभी उपस्थित लोगों में खुशियां साझा की गईं।इस अवसर पर एडवोकेट रमा पांडेय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ढेबरा और बाँसगांव के सम्मानित साथियों व शुभचिंतकों की उपस्थिति ने इस धार्मिक उत्सव की शोभा को और बढ़ा दिया है। कार्यक्रम का समापन सुरुचिपूर्ण प्रीतिभोज (महाप्रसाद) के साथ हुआ, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।बाँसगांव संदेश न्यूज़ पोर्टल के लिए रिपोर्टर सत्यम पांडेय की खास रिपोर्ट।

0 likes
0 comments0 shares