Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*ग्राम न्यायालय नहीं तो भाजपा को वोट नहीं* *बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं

*ग्राम न्यायालय नहीं तो भाजपा को वोट नहीं* *बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं

*ग्राम न्यायालय नहीं तो भाजपा को वोट नहीं* *बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का ऐलान* सहजनवां तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने संकल्प लिया है कि यदि तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना नहीं हुई तो वे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मतदान नहीं करेंगे। अधिवक्ताओं का कहना है कि मई 2026 से पूर्व मंत्री अनिल त्रिपाठी एडवोकेट के नेतृत्व में हर माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जा रहा है, लेकिन सरकार जनहित के इस मुद्दे पर रुचि नहीं दिखा रही। इसी को लेकर 17 अक्टूबर को अधिवक्ताओं ने सामूहिक संकल्प पत्र जारी कर अधिवक्ता एकता जिंदाबाद का नारा दिया। संकल्प पत्र पर अनिल त्रिपाठी समेत दो दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर हैं।

0 likes
0 comments1 shares