थाना रॉबर्ट्सगंज अन्तर्गत बढ़ौली चौक पर "पुलिस सहायता केंद्र" का भव्य उद्घाटन,

थाना रॉबर्ट्सगंज अन्तर्गत बढ़ौली चौक पर "पुलिस सहायता केंद्र" का भव्य उद्घाटन, आमजन को मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता एवं सुरक्षा आज दिनांक 16.10.2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत बढ़ौली चौक पर माननीय विधायक सदर *श्री भूपेश चौबे* एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा फीता काटकर पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-पाठ भी सम्पन्न कराया गया। पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना का उद्देश्य आमजन को सुगम एवं त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना, जनसुरक्षा को सुदृढ़ करना तथा पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना है। पुलिस सहायता केंद्र पर 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती रहेगी, जिससे आमजन को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही, केंद्र एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे *सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी* की जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर कुमार मिश्रा*, क्षेत्राधिकारी घोरावल *श्री राजेश कुमार राय*, थाना रॉबर्ट्सगंज के पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।