Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*पंकज खजनी को पटखनी देकर उपेंद्र गौड़ सैफई ने दिखाया आसमान* *दंगल

*पंकज खजनी को पटखनी देकर उपेंद्र गौड़ सैफई ने दिखाया आसमान* *दंगल

*पंकज खजनी को पटखनी देकर उपेंद्र गौड़ सैफई ने दिखाया आसमान* *दंगल में कुल 125 जोड़ कुश्तियां हुई* सहजनवा गोरखपुर पिपरौली ब्लाक के ग्राम सभा रामपुर मलौली में नागपंचमी के दिन एक विशाल दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दंगल कुश्ती में कुल 125 जोड़ पहलवानों की कुश्ती हुई। कुश्ती का शुभारंभ दंगल कुश्ती के आयोजक और प्रधान प्रतिनिधि जय प्रकाश पासवान द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। अपने संबोधन में जयप्रकाश पासवान ने कहा कि कुश्ती भारत की सबसे पुरानी खेल है। इसे संरक्षण एवं प्रोत्साहन देने की जरूरत है। इसके प्रोत्साहन को दिशा में ग्रामसभा की ओर से यह एक छोटा सा प्रयास है।अब दंगल देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आ रहे है। आगे ग्रामसभा रामपुर मलौली में कुल 125 जोड़ कुश्ती हुई। दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती खजनी के पंकज और सैफई के उपेंद्र गौड़ के बीच हुई। निर्धारित समय आठ मिनट की कुश्ती में उपेंद्र गौड़ ने पंकज छठवें मिनट में पटखनी देकर जीत दर्ज की।विजेता को नगद पुरस्कार और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। दंगल के संयोजक अरुण पासवान, नरेश पाल यादव ने कहा कि माटी कला की विलुप्त होती हुई इस खेल परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य ग्रामसभा द्वारा किया जा रहा है।जिसकी क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। इस दौरान आयोजक जयप्रकाश पासवान, अरुण पासवान, सिन्टू सिंह, अजमल शेख, सूरज पासवान, रामदरश यादव, योगेश यादव, रंजीत पासवान, शंभू यादव, राहुल पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares