सुल्तानपुर गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक स्नातक क्षेत्र के भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने
सुल्तानपुर गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक स्नातक क्षेत्र के भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने तदर्थ शिक्षकों समेत शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में तदर्थ शिक्षकों को तत्काल वेतन जारी करने और उनके अविलंब समायोजन के लिए नीति बनाने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ की एकल पीठ ने तदर्थ शिक्षकों को हटाने और मानदेय से संबंधित दोनों शासनादेश निरस्त करते हुए सरकार को नीति बनाने के निर्देश दिए थे। बैठक में इस दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।एमएलसी ने बताया कि 2004 में नियुक्त विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों और शिक्षामित्र से शिक्षक बने शिक्षकों की पूर्व सेवाओं को जोड़कर पुरानी पेंशन का लाभ देने के लिए भी एक माह में नीति तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।इसके अलावा व्यावसायिक और वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।