P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले
डीएम ने कपरवार घाट पर मूर्ति विसर्जन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जाम से बचाव के दिए निर्देश।

डीएम ने कपरवार घाट पर मूर्ति विसर्जन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जाम से बचाव के दिए निर्देश। देवरिया 22 अक्टूबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने देर सायं बरहज तहसील अंतर्गत कपरवार घाट पर मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया सुविधाजनक एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई जाए। कपरवार घाट से उग्रसेन सेतु तक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी विशेष सतर्कता बरतें तथा आवागमन सुचारु बनाए रखें। निरीक्षण के दौरान बरहज तहसील के प्रशासनिक अधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
0 likes
0 comments0 shares