Bansgaon Sandesh
Login

श्रम बंधु की बैठक में श्रमिक हितों से जुड़े मामलों की समीक्षा

श्रम बंधु की बैठक में श्रमिक हितों से जुड़े मामलों की समीक्षा श्रमिकों को योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराएं : डीएम देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में श्रम बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रमिकों के हितों से संबंधित योजनाओं, श्रमिक पंजीकरण एवं श्रम कानूनों के अनुपालन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का अधिक से अधिक पंजीकरण कराया जाए तथा उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा सहायता एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए। श्रमिकों से संबंधित शिकायतों का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि औद्योगिक इकाइयों एवं निर्माण स्थलों पर श्रम कानूनों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। बाल श्रम एवं अवैध श्रम प्रकरणों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी वी के सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम शंकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ए के गुप्ता, व्यापारी में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र प्रताप मल्ल, जे पी जायसवाल, शक्ति गुप्ता, सुबोध जायसवाल, प्रेम अग्रवाल, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares