Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

बांसगांव के महंत कुमार सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

बांसगांव के महंत कुमार सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

बांसगांव के महंत कुमार सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक बांसगांव। बांसगांव तहसील क्षेत्र के सहदोडाड़ ग्राम निवासी महंत कुमार सिंह पुत्र महेन्द्र चंद, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ में डीएसपी पद पर तैनात हैं, को नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य साहस और वीरता के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 26 जनवरी 2027 को प्रदान किया जाएगा। एसटीएफ बघेरा, दुर्ग में तैनात महंत कुमार सिंह ने अपने सेवाकाल का अधिकांश समय नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में बिताया है। इस दौरान उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कठिन परिस्थितियों में साहस, सूझबूझ एवं नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। महंत कुमार सिंह को वर्ष 2024 में डीजी सीआरपीएफ डिस्क पदक तथा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके परिवार में भी पुलिस सेवा और उत्कृष्ट कार्यों की परंपरा रही है। वे सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक रवि प्रताप सिंह के दामाद हैं, जिन्हें सराहनीय सेवा पदक एवं विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। महंत कुमार सिंह के राष्ट्रपति वीरता पदक के लिए चयन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है। लोगों ने इसे बांसगांव क्षेत्र के लिए गौरव की उपलब्धि बताते हुए उन्हें बधाई दी। उनका कहना है कि यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को देशसेवा और कर्तव्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देगी। बांसगांव संदेश

0 likes
0 comments0 shares