पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना जनपद सुलतानपुर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुरक्षित एवं तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 03.08.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, सुलतानपुर से अत्याधुनिक सुविधाओं एवं आधुनिक तकनीक से सुसज्जित *इंटरसेप्टर वाहन* का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* द्वारा क्षेत्राधिकारी लाइन्स एवं यातायात प्रभारी की उपस्थिति में इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर जनपद में प्रभावी यातायात प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु रवाना किया गया। *इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों सहित जनपद के प्रमुख मार्गों पर निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने वालों की आधुनिक स्पीड लेज़र गन द्वारा सटीक निगरानी की जाएगी तथा ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं अन्य विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, निर्धारित मानकों के विपरीत डार्क फिल्म अथवा डार्क ग्लास का उपयोग करने, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस अथवा आवश्यक अभिलेखों के वाहन संचालन करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी।* सुलतानपुर पुलिस सभी नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें, निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है और नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।