जुगैल में बाबा साहब की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई ।

जुगैल में बाबा साहब की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई सोनभद्र। ग्राम पंचायत जुगैल स्थित बुद्ध अंबेडकर ग्राम विकास संस्था जुगैल में भारत रत्न, बोधिसत्व भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिली, जहां बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव संजय कनौजिया तथा विशिष्ट अतिथि ओबरा विधानसभा प्रभारी जितेंद्र भारती ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने शिक्षा, समानता और संविधान के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान वक्ताओं ने युवाओं से बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया। पढ़ने वाले बच्चों के द्वारा कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यक्रम के पदाधिकारी अध्यक्ष राजेश दिनकर, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार कोषाध्यक्ष रमेश कुमार निडर सचिव संदीप कुमार भास्कर संरक्षक लालचंद बागी संरक्षक सीताराम भारती सदस्य अंगद वियोगी ईश्वर प्रसाद राकेश कुमार संदीप कुमार राम प्रसाद विशिष्ट अतिथि कालीचरण खरवार दिनेश कुमार चंद्रकांत राव नगर सचिव ओबरा बसपा आदि उपस्थित रहे।