देवरिया के साइबर थाने की पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराधों से बचाव

देवरिया के साइबर थाने की पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराधों से बचाव हेतु साइबर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन देवरिया । बांसगांव सन्देश । पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में देवरिया पुलिस के साइबर थाने की टीम उ0नि0 शिवांग तोमर, उ0नि0 जयप्रकाश दूबे, क0ऑ0 शिव मंगल, म0हे0का0 विजय लक्ष्मी शर्मा, म0का0 पूर्णिमा चौधरी द्वारा राजकीय इण्टर कालेज जनपद देवरिया के छात्रों, छात्राओं एवं उपस्थित स्टाफ को आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, हैकिंग, पहचान चोरी (आइडेंटिटी थेफ्ट), साइबर बुलिंग और फर्जी कॉल आदि के सम्बन्ध में बचाव हेतु जानकारी देते हुए जागरूक किया गया । जागरूकता अभियान का उद्देश्य इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें ऐसे उपायों की जानकारी देना था जिससे वे ऑनलाइन धोखाधड़ी से बच सकें। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से बताया और इनसे बचाव के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी। साइबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस द्वारा दिए गए सुझाव अज्ञात लिंक और वेबसाइटों पर क्लिक न करे । कई बार साइबर अपराधी फिशिंग लिंक भेजते हैं, जो आपकी व्यक्तिगत जानकारी चुरा सकते हैं । सशक्त पासवर्ड का उपयोग करें अपने ईमेल, बैंकिंग और अन्य महत्वपूर्ण खातों के लिए मजबूत पासवर्ड बनाएं और समय-समय पर बदलते रहें । ओटीपी और पिन किसी से साझा न करें । बैंक या अन्य संस्थान कभी भी ओटीपी मांगते नहीं हैं, इसलिए किसी अज्ञात व्यक्ति को यह जानकारी न दें । सार्वजनिक वाई-फाई से बचें साइबर अपराधी सार्वजनिक नेटवर्क के माध्यम से आपके डेटा को एक्सेस कर सकते हैं। संदिग्ध कॉल और ईमेल से सतर्क रहें । यदि कोई व्यक्ति खुद को बैंक अधिकारी, पुलिसकर्मी या सरकारी अधिकारी बताकर आपकी गोपनीय जानकारी मांगता है, तो सावधान रहें और तुरंत पुलिस को सूचित करें । सोशल मीडिया पर सतर्कता बरते । अपनी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा करने से बचें और अज्ञात व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले सोचें । अनजान/संदिग्ध एपीके फाइल पर क्लिक न करें । व्हाट्सएप्प या अन्य माध्यमों से प्राप्त संदिग्ध/अनजान एपीके फाइल डाउनलोड न करें । किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर साइबर हेल्पलाइन 1930/ cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ।