स्वामी सत्यानन्द सरस्वती सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल , से0ः-08 ओबरा सोनभद्र , विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

स्वामी सत्यानन्द सरस्वती सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल , से0ः-08 ओबरा सोनभद्र में आज दिनांक 26.01.2026 को विद्यालय प्रांगड़ में गणंतंत्र दिवस बड़े धुमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण स्कूल के प्रबंधक स्वामी जी व प्रधानाचार्या श्रीमती संध्या गिरि ने किया । इस अवसर पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्या श्रीमती संध्या गिरि ने कहाँ कि यह दिन हमें संविधान की शक्ति, समानता, न्याय और लोकतंत्र के मूल्यो की याद दिलाता है आइए हम सब मिलकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें और एक सशक्त समावेशी भारत के निर्माण मे योगदान दें। स्कूल के उप-प्रधानाचार्य श्री इम्तियाज अहमद ने कहा कि आज नही हर दिन संविधान का मान रखे नफरत छोड़ प्रेम और इंसानियत की पहचान रखे यही सच्ची देश भक्ति यही असली सम्मान है । बच्चो ने सांस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया । अभिभावको ने बच्चो के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम और योगा कार्यक्रम की सराहना की । इस अवसर पर वार्षिक कृडा एवं वर्ष भर चलने वाले सास्कृत कार्यक्रम और सह पाठ्यक्रम गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वाती सिंह के सहयोग से किया । इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक श्री स्वामी जी , प्रधानाचार्या श्रीमती संध्या गिरि , उपप्रधानाचार्य श्री इम्तियाज अहमद , अंजु गुप्ता , दुर्गावती , इन्द्रजीत , आशुतोष सोनी ,प्रियंका शुक्ला , राकेश कुमार , मनीष कुमार , रमेश प्रसाद, अरूणि मिश्रा, प्रियम्बदा ,रविकान्त,, रचना उपाध्याय , अम्बिका गिरि , सुधा पाण्डेय , नेहा , स्वेता , स्वाती सिंह, अदिती गुप्ता , सरस्वती , रंजना पाण्डेय , सुभाषिनी , आस्था , पूनम, दीपिका ,निशा, रितेश कुमार , प्रभाकर , नितिन , दीपक, चंदन, विजय , शुभांषु पाठक इत्यादि लोग मौजूद थे।