Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग १ घंटा पहले

31 मई तक हर हाल में पूरी हों शहर की सड़कें: जिलाधिकारी

31 मई तक हर हाल में पूरी हों शहर की सड़कें: जिलाधिकारी

31 मई तक हर हाल में पूरी हों शहर की सड़कें: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला गाजीपुर, 12 मई 2026।जनपद में चल रहे सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मंगलवार को शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग, विकास भवन, पीजी कॉलेज, आदर्श बाजार, नवीन स्टेडियम, आईटीआई चौराहा होते हुए शास्त्री नगर तक विभिन्न निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि 31 मई 2026 तक सभी निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूर्ण कराए जाएं, जिससे नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हों तथा कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग एवं समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए सड़क निर्माण कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, संबंधित विभागों के अधिकारी, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares