Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

अखंड सौभाग्य की कामना संग श्रद्धा से मनाया गया वट सावित्री व्रत

अखंड सौभाग्य की कामना संग श्रद्धा से मनाया गया वट सावित्री व्रत

अखंड सौभाग्य की कामना संग श्रद्धा से मनाया गया वट सावित्री व्रत सिकरीगंज बांसगांव संदेश न्यूज़। सिकरीगंज क्षेत्र में वट सावित्री व्रत श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर बरगद के वृक्ष की पूजा-अर्चना की तथा पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और श्रृंगार में सज-धजकर वट वृक्ष के पास पहुंचीं। वहां विधि-विधान से पूजा कर बरगद के पेड़ की परिक्रमा की और कच्चा सूत बांधकर अखंड सौभाग्य की प्रार्थना की। इस दौरान महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी और धार्मिक परंपराओं का पालन किया। मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। कई जगह सामूहिक पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जहां महिलाओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा। घर-परिवारों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वट सावित्री व्रत मनाया गया और महिलाओं ने पूरे श्रद्धाभाव से व्रत संपन्न किया।

0 likes
0 comments0 shares