मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 12 अक्टूबर को 239 जोड़ों का होगा विवाह।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 12 अक्टूबर को 239 जोड़ों का होगा विवाह देवरिया, 11 अक्टूबर। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 12 अक्टूबर 2026 को राजकुमारी हृदय नारायण सिंह पैलेस, पड़री गजराज, महुआबारी इंटर कॉलेज के निकट, लार रोड में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसमें कुल 239 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इनमें विकास खंड भाटपाररानी के 15, बरहज के 32, भागलपुर के 47, सलेमपुर के 55, लार के 73 तथा नगर पंचायत लार के 9, गौरा बरहज के 6 और मझौलीराज के 2 जोड़े शामिल हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए जाएंगे, जबकि 21 हजार रुपये गृहस्थी की सामग्री उपलब्ध कराने तथा 15 हजार रुपये आयोजन, भोजन, टेंट आदि पर व्यय किए जाएंगे।