Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpur१ मिनट से कम पहले

बड़हलगंज की रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पवहारी जी महाराज ने की भगवान जगन्नाथ की आरती

बड़हलगंज की रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पवहारी जी महाराज ने की भगवान जगन्नाथ की आरती

बड़हलगंज। बडहलगंज आषाढ़ मास की रथ यात्रा के शुभ अवसर पर बड़हलगंज नगर श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंग गया। नगर में निकली भव्य रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर स्थित पवहारी जी महाराज कुटी से पवहारी जी महाराज की डोली एवं रथ एक साथ नगर भ्रमण के लिए निकले। वहीं पुरानी हनुमानगढ़ी से भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा का सुसज्जित रथ भी पूरे नगर का भ्रमण करता हुआ सोती चौराहे पर पहुंचा। सोती चौराहे पर दोनों यात्राओं का भव्य संगम हुआ, जहां पवहारी जी महाराज ने भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं महाआरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालु जय जगन्नाथ और हरि नाम के जयघोष करते रहे, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसएसआई कृष्ण कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी जितेंद्र मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, गंगा शरण तिवारी, सोहन दास, श्रीकांत सोनी, बबलू राय, सूरज कसौधन, श्रवण जायसवाल, सूरज जायसवाल, वीरू सोनकर, दीपक वर्मा, अविनाश यादव, रवि साहनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच संपन्न हुई यह रथ यात्रा नगरवासियों के लिए आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गई।

1 likes
0 comments0 shares