Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग २१ घंटे पहले

पाली में सेवा संकल्प अभियान के तहत पोषण मेले का आयोजन

पाली में सेवा संकल्प अभियान के तहत पोषण मेले का आयोजन

घघसरा गोरखपुर । विकास खंड पाली परिसर में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं पोषण मेले का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं और पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी। बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि और लघु सिंचाई विभाग के स्टॉल पर मोटे अनाज, हरी सब्जियां, दाल, फल और स्थानीय पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह और खंड विकास अधिकारी बृजेश यादव ने किया। उन्होंने स्टॉलों का निरीक्षण कर जानकारी ली और पौष्टिक व्यंजनों का स्वाद भी चखा। ब्लॉक प्रमुख ने गर्भवती व धात्री महिलाओं को पौष्टिक भोजन, आयरन की गोलियां और नियमित जांच कराने पर जोर दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने महिलाओं और बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मुख्य सेविका सुमन सिंह, इंद्रावती देवी, किरण सिंह, प्रतिभा मिश्रा, रामकली, जयंती सिंह, शशिकला यादव, निर्मला देवी, रामवती, उषा सिंह, माया, सरोज देवी, डॉ. प्रमोद, डॉ. निलेश कुमार, राघवेंद्र सिंह, धर्मपाल यादव, अरविंद कुमार, अश्वनी सिंह, विजय मौर्य, मनोज राज, उपेंद्र यादव, अविनाश यादव, चंद्रभान सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व ग्रामीण मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares