Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२३ मिनट पहले

जयसिंहपुर में लेखपालों ने छोड़ा अतिरिक्त चार्ज, जमा किए बस्ते । जयसिंहपुर

जयसिंहपुर में लेखपालों ने छोड़ा अतिरिक्त चार्ज, जमा किए बस्ते । जयसिंहपुर / सुल्तानपुर । जयसिंहपुर तहसील में बढ़ते अतिरिक्त कार्यभार और अधिकारियों के कथित उत्पीड़न के विरोध में लेखपालों ने बड़ा कदम उठाया है। खतौनी में अंश निर्धारण, फार्मर रजिस्ट्री और अन्य राजस्व कार्यों के बढ़ते दबाव के बीच लेखपालों ने अतिरिक्त चार्ज वाली ग्राम पंचायतों के बस्ते जमा करना शुरू कर दिया है। इससे प्रशासनिक व्यवस्था में हलचल मच गई है। मंगलवार को तहसील स्थित लेखपाल संघ भवन में तहसील अध्यक्ष लाल बहादुर श्रीवास्तव की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लेखपालों ने अतिरिक्त चार्ज के बस्ते जमा किए। लेखपालों का कहना है कि शासन स्तर से समयबद्ध तरीके से फार्मर रजिस्ट्री और राजस्व संबंधी कार्य पूर्ण कराने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसके साथ ही कई ग्राम पंचायतों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा जा रहा है, जिससे कर्मचारियों पर मानसिक और कार्यगत दबाव बढ़ता जा रहा है। लेखपाल संघ पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि अब कोई भी लेखपाल अपने मूल हल्के के अतिरिक्त दूसरे क्षेत्र का कार्य नहीं करेगा। उनका आरोप है कि सीमित संसाधनों और कम स्टाफ के बावजूद लगातार अतिर

0 likes
0 comments0 shares