विधायक डॉ विमिलेश पासवान ने लोकार्पण किया गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। बांसगांव

विधायक डॉ विमिलेश पासवान ने लोकार्पण किया गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ विमिलेश पासवान ने विकास खंड उरुआ क्षेत्र के दो गांवों में कंक्रीट आर सी सी सड़क निर्माण का लोकार्पण किया जिसमें प्रथम गांव उरुवा विकास खंड के ग्राम पंचायत पतरैठा केवटान टोला में मेन सड़क से बजाची निषाद के घर तक जिसकी लम्बाई 160 मीटर जिसकी लागत बारह लाख निर्धारित किया गया। दूसरा विकास खंड उरुआ के ही ग्राम पंचायत महिलवार गोबरौड दशवतपुर पिच रोड से जामवंत सिंह के खेत तक सी सी रोड का लोकार्पण किया गया जिसकी लम्बाई 200 मीटर लागत सत्रह लाख निर्धारित किया गया। इस विकास कार्यों से ग्रामीणों में एक खुशी जाग उठी जिससे ग्रामीणों ने विधायक को आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जितेन्द्र निषाद, राजन गौड़, धर्मेंद्र गौड़, साहब सिंह, मनोज सिंह, गुड्डू शाही, धर्मवीर साहनी, विवेक साहनी, अर्जून साहनी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे सभी लोगों ने उर्जावान और सरल स्वभाव के विधायक डॉ विमिलेश पासवान को धन्यवाद दिया और विधायक के उज्जवल भविष्य की कामना की। विधायक ने भी आगे और विकास कार्यों के लिए आश्वासन दिया।