Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुल्तानपुर।धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम गुरुवार को बल्दीराय तहसील

सुल्तानपुर।धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम गुरुवार को बल्दीराय तहसील क्षेत्र के वलीपुर स्थित पी.पी. इंटर कॉलेज परिसर में देखने को मिला। एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित फलाहारी भंडारा एवं पौधा वितरण कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया,जबकि बड़ी संख्या में लोगों को पौधे वितरित कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प दिलाया गया। पूरे आयोजन में धार्मिक उल्लास के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रमुखता से गूंजता रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रद्धालुओं को फलाहार वितरित करने के साथ पौधे भी बांटे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों और प्रकृति की पूजा की परंपरा रही है। वर्तमान समय में बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि यदि धार्मिक आयोजनों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश जोड़ा जाए तो समाज में व्यापक जागरूकता लाई जा सकती है।कार्यक्रम के आयोजक एवं समाजसेवी जितेन्द्र मिश्रा उर्फ जीतू ने कहा कि एकादशी के अवसर पर फलाहारी भंडारे के साथ पौधों का वितरण करने का उद्देश्य केवल प्रसाद वितरण तक सीमित नहीं है,बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह, जिला महामंत्री अयोध्या प्रसाद वर्मा, जिला मंत्री राजेश दुबे निर्माण, युवा मोर्चा जिला मंत्री सानू सिंह, मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल, जग प्रसाद वर्मा,राकेश मणि मिश्र, संतराम मिश्र, महेंद्र मिश्र,दिलीप सिंह, प्रदीप पांडे, राजधर शुक्ला, पंकज शुक्ल, अवधेश पांडे, माखन लाल, अमर बहादुर, सुनील सिंह, प्रधान जय प्रकाश मिश्र, ओम प्रकाश तिवारी,शिव पाल अरहरि, गौरव शुक्ला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares