बी०आई०टी० में 'बुद्धा स्टार्टअप पिचफेस्ट 1.0' का हुआ आगाजः सहजनवा गोरखपुर पूर्वांचल
बी०आई०टी० में 'बुद्धा स्टार्टअप पिचफेस्ट 1.0' का हुआ आगाजः सहजनवा गोरखपुर पूर्वांचल से देश को मिलेगा नया उद्यमिता मॉडल युवाओं को 'जॉब सीकर' से 'जॉब क्रिएटर' बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल पूर्वांचल को स्टार्टअप और नवाचार का राष्ट्रीय हब बनाने की दिशा में आज एक निर्णायक कदम उठाया गया। बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बी०आई०टी०), गीडा में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्टार्टअप महाकुंभ 'बुद्धा स्टार्टअप पिचफेस्ट 1.0' का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) टी. जी. सीथाराम, पूर्व चेयरमैन, ए०आई०सी०टी०ई०, नई दिल्ली, विशिष्ट अतिथियों (प्रो०) ए० के० अग्रवाल प्रो० आई०आई०टी०, बी०एच०यू, प्रो० मनोज कुमार मेश्राम, आई०आई०टी (बीएचयू), डा० कुमार सिद्धार्थ सिंह, आई०आई०टी० पटना, प्रो० भरत गुप्ता, एन०आई०टी० पटना, डा० ओम जी शुक्ला, एन०आई०टी० पटना, डा० रमाशंकर, एन०आई०टी० जमशेदपुर, डा० एम० के० झा, प्रिंसिपल, एम०आई०टी मुजफ्फरपुर, मिस्टर मनीष सिंह, सीईओ, इनोवेशन हब, उत्तर प्रदेश, ए०के०टी०यू लखनऊ तथा डा० अनुज कुमार शर्मा, डीन एकेडेमिक, ए०के०टी०यू लखनऊ जैसेः प्रमुख उद्योगपति-स्टार्टअप इंडिया के प्रतिनिधि, तथा बी०आई०टी० के चेयरमैन डॉ० आर० ए० अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन एवं 'इनोवेशन संकल्प' के साथ किया। यह आयोजन पूर्वाचल के इतिहास में पहली बार है जब बिजनेस आइडिया, स्टार्टअप और इनोवेशन को समर्पित इतना वृहद राष्ट्रीय मंच एक शैक्षणिक संस्थान द्वारा तैयार किया गया है। 13-14 जून 2026 तक चलने वाले इस महोत्सव का ध्येय वाक्य है "पूर्वांचल के विचार, देश का विकास" । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो० टी. जी. सीथाराम ने कहा "भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है तो इसकी नींव टियर-2 और टियर-3 शहरों में रखी जाएगी। गोरखपुर और पूर्वांचल का युवा अब केवल नौकरी का आकांक्षी नहीं, बल्कि स्टार्टअप के माध्यम से लाखों रोजगार सृजित करने की क्षमता रखता है। बुद्धा स्टार्टअप पिचफेस्ट जैसे मंच 'लोकल टैलेंट टू ग्लोबल इम्पैक्ट' के विजन को साकार करेंगे।" संस्थान के सचिव डा० रजत अग्रवाल ने कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत' को रेखांकित करते हुए कहा "विज्ञान-तकनीक का असली उद्देश्य कम संसाधन में अधिकतम सामाजिक मूल्य उत्पन्न करना है। यदि हमारा युवा ड्रोन, एग्रीटेक, हेल्थटेक और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में इनोवेट करेगा, तो न केवल धन बचेगा, बल्कि गाँव-गाँव तक समाधान पहुंचेगा। यही सच्चा 'सबका विकास' है।" कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, शोधार्थियों, स्टार्टअप उद्यमियों तथा नवाचार के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपने अभिनव विचारों, तकनीकी समाधानों एवं व्यावसायिक मॉडलों को प्रस्तुत कर सकेंगे। बी०आई०टी० के चेयरमैन डॉ. आर. ए. अग्रवाल ने कहा, "हमारा लक्ष्य सिर्फ डिग्री देना नहीं, 'ड्रीम वेंचर देना है। पिचफेस्ट में देशभर से 193 स्टार्टअप, 81 निवेशक और 95 मेंटर्स जुटे हैं। यहां से निकले आइडिया पूर्वांचल के आर्थिक सामाजिक परिदृश्य को बदलेंगे और रिवर्स माइग्रेशन की नई कहानी लिखेंगे।" क्रार्यक्रम में समस्त अतिथियों का स्वागत प्रो० रुप रंजन व ई० अंकुर कुमार ने किया। इस अवसर पर बी०आई०टी० संस्थान के निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, सी०टी०ओ० विजय कुमार श्रीवास्तव, फार्मेसी संस्थान के निदेशक डॉ० आशीष सिंह, डॉ० अभिषेक त्रिपाठी, संदीप निगम, अभिनव श्रीवास्तव संतोष त्रिपाठी, प्रो० डा० शोभा लाल, डा० लतेन्द्र श्रीवास्तव, ई० प्रतीश कन्नौजिया सहित सभी संस्थाओं के विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारीगण एवं प्रतिभागी व मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।