बरहज-सोनू घाट मार्ग पर गड्डे, सपा नेता की भूख हड़ताल: सड़क की मरम्मत न होने पर 21 तारीख से प्रदर्शन

भलुअनी।बांसगांव सन्देश।देवरिया के बरहज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता विजय रावत के नेतृत्व में बरहज-सोनू घाट मार्ग पर गड्ढे भरने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सपा नेता ने घोषणा की कि यदि सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो 21 तारीख को भूख हड़ताल की जाएगी। विजय रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने बरहज की जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि बरहज-सोनू घाट मार्ग पिछले दस सालों से जर्जर स्थिति में है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। रावत ने बिजली क्षमता बढ़ाने के लिए कोई काम न होने और बरहज सरयू नदी पर बन रहे मोहन सेतु का काम अधूरा होने जैसे अन्य मुद्दों पर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि बरहज विधानसभा क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। इन सभी जनहित मुद्दों को उठाते हुए, विशेषकर बरहज-सोनूघाट सड़क पर गड्ढे पाटे जाने की मांग को लेकर, विजय रावत ने 21 तारीख को बरहज-सोनूघाट मार्ग स्थित काली मंदिर पर भूख हड़ताल पर बैठने की बात कही। इस प्रदर्शन में विरेंद्र यादव, अजीत प्रसाद, विवेक मिश्र, राम प्रसाद मिश्र, राजू सिंह, विकास यादव, ललित कुमार, सज्जन कुमार और तारकेश्वर सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।