B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले
अज्ञात शव की पहचान हेतु पुलिस की अपील गोरखपुर जनपद के बेलघाट

अज्ञात शव की पहचान हेतु पुलिस की अपील गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इकौना अंडरपास लिंक एक्सप्रेसवे के नीचे दिनांक 20 मई 2026 को लगभग 35 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। मृतक का हुलिया मध्यम से मजबूत शरीर, सांवला रंग बताया गया है। शव पर केवल एक बाजारू अंडरवियर पहना हुआ था। पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक बेलघाट ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त शव के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा किसी लापता व्यक्ति से मिलान होता हो, तो तत्काल थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर से संपर्क करें, ताकि शव की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
0 likes
0 comments0 shares