Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

शिक्षक संघ चुनाव: धनपतगंज में राम आशीष मौर्य व शिव सहाय पांडेय

शिक्षक संघ चुनाव: धनपतगंज में राम आशीष मौर्य व शिव सहाय पांडेय की जीत बल्दीराय में हीरालाल यादव और रामजीत ने लहराया परचम* *बल्दीराय में 451 और धनपतगंज में 413 शिक्षकों ने किया मतदान,अध्यक्ष-मंत्री पदों पर कांटे का मुकाबला* सुल्तानपुर।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन में धनपतगंज और बल्दीराय ब्लॉक में शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चयन किया। धनपतगंज में राम आशीष मौर्य अध्यक्ष और शिव सहाय पांडेय मंत्री निर्वाचित हुए।वहीं,बल्दीराय में अध्यक्ष पद पर हीरालाल यादव और मंत्री पद पर रामजीत ने जीत दर्ज की।धनपतगंज में अध्यक्ष पद पर राम आशीष मौर्य ने राकेश तिवारी को 105 मतों से पराजित किया। राम आशीष को 255,जबकि राकेश तिवारी को 150 मत मिले। मंत्री पद पर शिव सहाय पांडेय ने शिवभूषण सिंह यादव को 12 मतों से हराया। शिव सहाय को 205 और शिवभूषण को 193 मत प्राप्त हुए। कुल 440 मतों में से 413 मत पड़े,जिनमें आठ अवैध घोषित किए गए।बल्दीराय में अध्यक्ष पद पर हीरालाल यादव ने 253 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रतिभा सिंह को 195 और इंद्रजीत राव को दो मत मिले।हीरालाल यादव ने 56 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की। मंत्री पद पर रामजीत को 225 और आदित्य शुक्ला को 201 मत मिले। रामजीत ने 24 मतों से जीत दर्ज की।इस पद पर 25 मत अवैध घोषित किए गए। यहां कुल 493 मतदाताओं में से 451 ने मतदान किया।धनपतगंज में चुनाव पर्यवेक्षक संजय कुमार सिंह तथा मतदान अधिकारी के.सी मिश्रा और फिरोज अहमद रहे।बल्दीराय में पर्यवेक्षक रमेश तिवारी और मतदान अधिकारी अरुण सिंह व श्रीपाल यादव की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

0 likes
0 comments0 shares