अमन अग्रहरिबने बिजली विभाग के जेई क्षेत्र में खुशी की लहर कादीपुर
अमन अग्रहरिबने बिजली विभाग के जेई क्षेत्र में खुशी की लहर कादीपुर सुलतानपुर कादीपुर तहसील अंतर्गत मुस्तफाबाद सरैया गांव के अमन अग्रहरि का चयन बिजली विभाग में जेईकेपद पर हुआ। अमन की प्रारंभिक शिक्षा मुस्तफाबाद सरैया में हुई और हाई स्कूल इंटरमीडिएट की शिक्षा दीक्षा सरस्वती विद्या मंदिर झारखंड कादीपुर से हुई उसके बाद पॉलिटेक्निक मिर्जापुर से किया। इलाहाबाद तैयारी करने गए घर आकर के ऑनलाइन पढ़ाई करने लगे। जिसमें बिजली विभाग में जेई का एग्जाम दिया और काफी कठिनाइयों के बाद परीक्षा उत्तीर्ण किया। 24 वर्ष की उम्र में बिजली विभाग में जेई बन कर पूरे परिवार का नाम रोशन किया। उनका चयन पावर ग्रिड उत्तर पश्चिमी क्षेत्रीय मुख्यालय जयपुर में हुआ। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनके चयन से मुस्तफाबाद सरैया बाजार वासी क्षेत्रवासी और परिजनों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में बाबा राम बदल अग्रहरि राम विश्वास राम शिरोमणि पिता रमेश अग्रहरि माता सुनीता देवी चाचा राम शुभम शालिकराम पप्पू दिनेश कुमार सिंह काशीराम अग्रहरि संतराम रोली अग्रहरि सरिता पांडे धीरज कलू उमंग सुमित राजेश मनोज पांडे पत्रकार हरिनारायण राहुल अग्रहरि राजन अग्रहरि सहित सैकड़ों लोगों ने अमन के निरंतर भविष्य की कामना किया है और एक दूसरे को लड्डू खिला करके मुंह मीठा कराया। उनके सफलता से घर परिवार और गांव में खुशी की लहर व्याप्त है।