Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpur१५ मिनट पहले

बिना हेलमेट व तीन सवारी करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 9 वाहनों का चालान

बिना हेलमेट व तीन सवारी करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 9 वाहनों का चालान

बड़हलगंज।बड़हलगंज सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए वृहस्पतिवार की रात बड़हलगंज कस्बे के कॉलेज तिराहे पर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व उपनिरीक्षक (एसआई) के.के. गुप्ता ने अपने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ किया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने तथा तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी। यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कुल 9 वाहनों का चालान किया गया। इस कार्रवाई के तहत करीब 7,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को रोककर उनके दस्तावेजों की भी जांच की गई। पुलिस ने लोगों को हेलमेट पहनने, वाहन के सभी आवश्यक कागजात साथ रखने तथा दोपहिया वाहनों पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाने की हिदायत दी। एसआई के.के. गुप्ता ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा के उद्देश्य से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार नियमित रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

1 likes
0 comments0 shares