Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १५ घंटे पहले

सोनभद्र: नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत

सोनभद्र: नवागत खंड शिक्षा अधिकारी  श्री शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत

शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलने की जताई उम्मीद, शिक्षक हितों के संरक्षण का मिला भरोसा आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चोपन राघवेन्द्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षक प्रतिनिधियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिक्षक संघ की ओर से नवागत खंड शिक्षा अधिकारी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। संगठन के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्र , मोमेंटो एवं आत्मीय अभिवादन के माध्यम से उनका स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व, सकारात्मक सोच, दूरदर्शी कार्यशैली एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण से चोपन ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और गति मिलेगी। ब्लॉक अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने आशा व्यक्त की कि नवागत खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में शिक्षक हितों का संरक्षण, विभागीय समन्वय, विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। साथ ही शिक्षक संगठन और विभाग के बीच बेहतर तालमेल एवं सकारात्मक संवाद स्थापित होगा। इस अवसर विनय कुमार त्रिपाठी संरक्षक, मनीजर प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविन्द चौहान महामंत्री, दीपू ज्योति संयुक्त मंत्री, रोशन कुमार कोषाध्यक्ष, आलोक कुमार तिवारी वरिष्ठ संगठन मंत्री, वीरेन्द्र पनिका , प्रदीप बसु, आसिफ जिया , बृजेश बैंस,मनीष पाठक, , शशांक यादव ,संतोष पटेल सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का BRC चोपन पर स्वागत करते हुए उनके सफल, सार्थक एवं उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएँ कीं।

0 likes
0 comments0 shares