Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur२० दिन पहले

बुद्धा संस्थान में शिक्षक विकास कार्यक्रम (एफ०डी०पी०) का समापन

बुद्धा संस्थान में शिक्षक विकास कार्यक्रम (एफ०डी०पी०) का समापन

सहजनवा गोरखपुर बुद्धा संस्थान गीडा गोरखपुर को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् नई दिल्ली द्वारा (शिक्षक विकास कार्यक्रम) फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम केन्द्र हेतु चयनित हुआ और संस्थान में शिक्षक विकास कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसका शुभारम्भमुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रख्यात प्रो० आर० के० सिह० के द्वारा किया गया था। आज बुद्धा संस्थान गीडा गोरखपुर में एक सप्ताह तक चले शिक्षक विकास कार्यक्रम का समापन हुआ इस साप्ताहिक कार्यक्रम में डॉ० प्रशन्त त्रिपाठी, प्रो० जे०वी० वैष्णमपायन, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एव पूर्व डीन प्रो० आता राम त्रिपाठी, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो० अनिल यादव एवं प्रो० मनीष श्रीवास्तव, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के प्रो० सौरभ, प्रसिद्ध उद्योगपति महेश कुमार रुंगटा सहित भारत के विभिन्न प्रान्त से अनेकोनेक शिक्षा विद् एवं आद्यौगिक घराने के प्रतिनिधिओं द्वारा व्यखायान दिया गया है। समापन सत्र के मुख्य अतिथि संस्थान के चेयरमैन डा० आर० ए० अग्रवाल के द्वारा फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के विभिन्न जनपदो से आये प्रतिभागीयों को प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया। संस्थान के सचिव डा० रजत अग्रवाल ने कहा कि बुद्धा संस्थान का भविष्य में यह सदैव प्रयास रहेगा कि विभिन्न रचनात्मक एवं सकारात्मक कार्यक्रम आयोजित कर समाज एवं जनमानस को लाभान्वित करता रहे। कार्यक्रम के समन्यवयक डा० अभिषेक कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व एव उनकी टीम के अतुलनीय सहयोग से ही कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है। कार्यक्रम में निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, निदेशक एच०आर० संतोष त्रिपाठी, निदेशक फार्मेसी डॉ० आशीष सिंह, सी०टी०ओं० विजय कुमार श्रीवास्तव, निदेशक बी०डी०सी० प्रो० अवधेश तिवारी, निदेशक डिप्लोमा ई० अभिनव कुमार श्रीवास्तव, निदेशक बी०आई०टी० डा० रुप रंजन, सहित संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष, अधिष्ठाता, शिक्षक कर्मचारी व छात्राएं उपस्थित थे।

1300 likes
0 comments0 shares