वर्ल्ड होम्योपैथी समिट में सम्मानित डॉ शौर्य यादव का हुआ स्वागत

चौरी चौरा गोरखपुर।वर्ल्ड होम्योपैथी समिट में सम्मानित डॉ शौर्य यादव का गोरखपुर एयर पोर्ट से सरदारनगर पहुंचने तक भव्य स्वागत हुआ कैस्पियन यूनिवर्सिटीज ऑफ मेडिकल कॉलेज अलमाटी कजाकिस्तान एवं केंट होम्यो कालेज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वर्ल्ड होम्योपैथी समिट में सम्मानित होने के बाद सोमवार को गोरखपुर एयर पोर्ट पर स्वागत के बाद गाड़ियों के काफिले के साथ सरदारनगर पहुंचने पर गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ श्री हरि होम्यो सरदारनगर और गोरखपुर शहर के चिकित्सक डॉ शौर्य यादव ने इस सम्मान को अपने दादा होम्योपैथी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ रामकिशोर सिंह यादव तथा क्षेत्र की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह क्षेत्र की जनता का सम्मान है ।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक यादव अक्षयबर यादव मनोज यादव प्रमुख प्रतिनिधि आशीष यादव पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अवनीश यादव सन्नी यादव सौरभ यादव गगन यादव सोनू यादव एस पी यादव संजय यादव शिवराम यादव दयाशंकर पांडेय राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया।