नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों ने लिया नशा मुक्ति का

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प। देवरिया, 26 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, मेहरौना में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 345 छात्रों ने सहभागिता की और नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।