V
Bahraichलगभग १ घंटा पहले
अभ्यर्थी चयन हेतु साक्षात्कार 16 अक्टूबर को बहराइच 14 अक्टूबर। उपायुक्त उद्योग

अभ्यर्थी चयन हेतु साक्षात्कार 16 अक्टूबर को बहराइच 14 अक्टूबर। उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा ने बताया कि वर्ष 2026-27 अन्तर्गत एक जनपद-एक उत्पाद योजना हेतु चयनित उत्पाद गेहूँ के डण्ठल से निर्मित कलाकृति एवं खाद्य प्रसंस्करण के प्रशिक्षण हेतु प्राप्त हुए आवेदन-पत्रों के आवेदकों हेतु 16 अक्टूबर 2026 को पूर्वान्ह 11ः30 बजे से जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बहराइच में साक्षात्कार आहूत किया गया है। श्री वर्मा ने बताया कि सभी इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण-पत्र, जाति, आधार, अनुभव आदि की मूल प्रति के साथ ससमय साक्षात्कार में सम्मलित हो सकते हैं। वकील अहमद की रिपोर्ट बहराइचसे
0 likes
0 comments1 shares