Bansgaon Sandesh
Login
Dk Pandey
Gorakhpurलगभग २ महीने पहले

कुर्सी संभालते ही दिव्या यादव ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, जाना पुलिस का कामकाज

कुर्सी संभालते ही दिव्या यादव ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, जाना पुलिस का कामकाज

घघसरा, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। वर्दीधारी पुलिस अधिकारियों के बीच जब संस्कार एकेडमी की कक्षा 11 की छात्रा दिव्या यादव ने थाना प्रभारी की कुर्सी संभाली, तो उसका आत्मविश्वास देखते ही बना। संस्कार एकेडमी, रिठुआखोर की छात्रा ने एक दिन की थाना प्रभारी बनकर न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना, बल्कि फरियादियों की समस्याएं सुनकर प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अनुभव भी प्राप्त किया। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने दिव्या यादव पुत्री अखिलेश यादव को एक दिन के लिए थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान दिव्या ने थाने में आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने थाने के अभिलेखों, शिकायतों के निस्तारण और थाना परिसर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने दिव्या सहित अन्य बच्चों को कानून-व्यवस्था, नागरिक सुरक्षा और पुलिस की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। इस अनूठी पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। दिव्या के लिए यह अनुभव यादगार रहा, वहीं पहल ने यह संदेश दिया कि बेटियां अवसर मिलने पर जिम्मेदारी निभाने में पीछे नहीं हैं।

1100 likes
0 comments0 shares