*शक्ति माता मंदिर के सामने ट्रक-बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर घायल;

*शक्ति माता मंदिर के सामने ट्रक-बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर घायल; गोरखपुर रेफर* नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ सिकरीगंज/गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के नकौड़ी गांव से आगे शक्ति माता मंदिर के सामने रविवार को एक अज्ञात ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, TVS बाइक (UP53 FU 0497) पर सवार युवक सिकरीगंज से बेलघाट की ओर जा रहा था। उसी दौरान बेलघाट से सिकरीगंज की तरफ आ रहे एक अज्ञात ट्रक से शक्ति माता मंदिर के सामने आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलघाट पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय गोरखपुर रेफर कर दिया। घायल की मां ने बताया कि उनका पुत्र साहिल (25 वर्ष) निवासी कौड़ीराम है। वह परिवार के साथ कौड़ीराम से बेलघाट क्षेत्र के महुलिया गांव में रिश्तेदारी में जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिकरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सिकरीगंज अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार हुए अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है। जल्द ही वाहन की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।